मस्क बोले-H1B वीजा प्रोग्राम खत्म जैसा, इसमें सुधार की जरूरत
टेस्ला के मालिक और ट्रम्प प्रशासन में उनके सहयोगी इलॉन मस्क ने विदेशी कामगारों को मिलने वाले H1B वीजा पर एक बार फिर बयान दिया है। मस्क ने इस प्रोग्राम को खत्म जैसा बताते हुए, इसमें बड़े पैमाने पर सुधार करने की बात कही है। मस्क ने एक पोस्ट के जवाब में कहा कि इस प्रोग्राम में न्यूनतम सैलरी और मेंटेनेंस को बढ़ाकर इसमें सुधार किया जाना चाहिए। इससे पहले मस्क ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को इस वीजा के समर्थन में पोस्ट किया था। इस पोस्ट में मस्क ने H1B वीजा के लिए युद्ध करने तक की कसम खाई थी। मस्क के अलावा ट्रम्प प्रशासन में शामिल हो रहे भारतवंशी विवेक रामास्वामी भी H1B वीजा प्रोग्राम के समर्थन में हैं। इस वीजा पर हर साल करीब 45 हजार भारतीय अमेरिका जाते हैं। इलॉन मस्क भी H1B वीजा पर साउथ अफ्रीका से अमेरिका पहुंचे थे।